चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर मुख्य मार्ग से रमौली हिमनापुर,बिसुनपुरा सम्पर्क मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग करा रहा है। इस दौरान रमौली गांव में कुलावा पट गया है। इससे सिंचाई कार्य बाधित हो जाएगा। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। भूपौली मुख्य नहर से निकली बेलवानी चहनियां माईनर के कुलावा नम्बर तीन से रमौली गांव के सैकड़ों एकड़ खेत की सिंचाई होती है। रमौली,हिमनापुर बिसुनपुरा सम्पर्क मार्ग का निर्माण पीडब्लूडी द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण सिंचाई के लिए बना कुलावा सड़क की जद में आ गया है। इस दौरान किसानों ने जेई और ठेकेदार से नाली निर्माण कराने की बात कहीं। लेकिन टाल मटोल किया जा रहा ...