Chandauli News: सड़क घेरकर चल रहे भूसा लदे वाहन, हादसे का खतरा
चंदौली, अक्टूबर 2 -- Chandauli News: इलिया। कस्बे की सड़कों पर ओवरलोड भूसा लदे मैजिक और पिकअप वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। वाहनों में निर्धारित क्षमता से कई गुना अधिक भूसा भर दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि वाहन पर लदा भूसा सड़क के काफी हिस्से को घेर लेता है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। ऐसे में कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ओवरलोडिंग की हद यह है कि भूसा वाहन की ऊंचाई से भी काफी ऊपर तक भर दिया जाता है। इतना ही नहीं, भूसा ढोने वाले कर्मचारी भी जान जोखिम में डालकर उसके ऊपर बैठकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। एक वाहन पर कई-कई लोग भूसे के ऊपर बैठे रहते हैं। अचानक ब्रेक लगने या वाहन के अनियंत्रित होने पर उनके गिरने की आशंका बनी रहती है।कस्बे में दिनभर छोटे-बड़े वाहनों और पैदल राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.