Chandauli News: सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चंदौली, नवम्बर 13 -- Chandauli News: सकलडीहा। सकलडीहा विकासखंड के धनउर गांव के लोगों ने गुरुवार को सड़क मरम्मत की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। समस्याओं को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह को पत्र सौंपा। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराये जाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि धनउर (उसरापर) की करीब 300 मीटर लंबी मुख्य सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। जिससे इस पानी से होकर गुजरने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बताया। सड़क खराब होने से मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है।शिकायत के बाद भी समस्या पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.