चंदौली, अक्टूबर 10 -- Chandauli News: इलिया,संवाददाता। कस्बे में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहनों के खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इलिया-लेवा और इलिया-चकिया मार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बे की मुख्य सड़कों के किनारे तथा कई बार सड़क के बीच में ही ई-रिक्शा खड़े कर दिए जाते हैं। इससे दूसरे वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। जाम की स्थिति में स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर ई-रिक्शा खड़े रहने से बाजार की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। दुकानदार शिवानंद गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, अनुज गुप्त...