चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। नौगढ़-राबर्टसगंज और चकिया मुख्य मार्ग पर रात के समय बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़क के बीचोंबीच बैठे रहते हैं। सड़क पर अंधेरा और पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहा है। कस्बावासियों और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पशुओं के बैठने से हादसे का खतरा रहता है। तहसील प्रशासन को इन पशुओं को पशुआश्रय मे छोड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...