Chandauli News: सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय पर ताला लगने से रोष
चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर यदि अधिकारी गांवों में जाएं तो शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को कितना मिल रहा है, यह स्पष्ट हो जाएगा। विकास खंड धानापुर के अंतिम छोर पर स्थित कोदई गांव में सचिवालय तो बना है, लेकिन खुलता नहीं है। 2023-24 में सचिवालय का निर्माण हुआ था। तब यहां सचिव के रूप में विकास सिंह की तैनाती थी। अब सचिव के रूप में पुनीत यादव की तैनाती है, बावजूद दीवार पर अभी भी विकास सिंह का ही नाम अंकित है। सचिवालय खुलना तो दूर, दीवार पर नाम बदलने की भी जरूरत नहीं समझी गई। हास्यास्पद पहलू यह है कि सचिवालय की दीवार पर ग्राम प्रधान के रूप में कमलावती का नाम उल्लेख है, जबकि सामुदायिक शौचालय पर ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव का नाम लिखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एक ही ग्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.