Chandauli News: सकलडीहा सघन तिराहा से धरहरा मार्ग पर वाहनों की लगी कतार
चंदौली, सितम्बर 9 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा कस्बे में अंग्रेजी शराब ठेका के समीप नाला निर्माण के दौरान ट्रैक्टर नाले में फंस जाने से सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर ईटवा काली माता मंदिर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने किसी तरह जाम से लोगों को निजात दिलाया। इस दौरान सवारी वाहन से लेकर स्कूल वाहन में बैठे छात्र-छात्राएं परेशान दिखे। सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर बीते तीन माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण को लेकर नाला निर्माण सकलडीहा ब्लॉक तिराहा से अंग्रेजी शराब दुकान तक नाला की खोदाई की गई है। अचानक ट्रैक्टर का पहिया धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। थोड़ी देर में ही सघन तिराहा से लेकर ईटवा गांव के काली माता मंदिर और ब्लॉक रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.