Chandauli News: सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र में सपा की होगी महापंचायत
चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: सकलडीहा, सकलडीहा के नई बाजार में 30 अगस्त को राजभर समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन होगा। इसको लेकर सपा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजभर समाज को पार्टी की नीतियों रीतियों से अवगत करने के लिए पंचायत होगी। राजभर समाज के लोग आगामी 30 अगस्त को नईबाजार में महापंचायत करके सत्ता दल के नेताओं की पोल खोलने का काम करेंगे। राजभर समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए असली और नकली का पहचान कर लिया है। इस मौके पर केशव राजभर, मोहन राजभर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.