चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा रजवाहा में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की खेती कार्य बाधित है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को बलारपुर अमावल मार्ग पर किसानों ने सिंचाई विभाग की मनमानी को लेकर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक दिन पानी छोड़ा जा रहा है। दूसरे दिन बंद रहता है। जिससे सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। सकलडीहा रजवाहा से सकलडीहा, बलारपुर, पदुमनाथपुर, तेनुवट, अमावल, ओनावल, चतुर्भुजपुर, खोर, मनियारपुर, दुदौली, डैना सहित कई गांव के किसानों की खेती कार्य होता है। सकलडीहा रजवाहा से कई छोटी कुलावा और टेल तक पानी जाता है। किसानों का आरोप है कि इस समय सिंचाई को लेकर पानी की अति आवश्यकता है। लेकिन सकलडीहा रजवाहा में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की खेती पिछड़ र...