चंदौली, अगस्त 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में लम्बे समय से प्राचीन शिव सरोवर पर घाटों की निर्माण की मांग कस्बावासियों की ओर से उठाया जा रहा था। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह की पहल पर बीडीओ विजय कुमार सिंह ने घाटों की निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इससे डाला छठ महापर्व जिवित्पुत्रिका, दुर्गापूजा सहित अन्य धार्मिक त्योहारों पर व्रती महिलाओं के साथ कस्बावासियों को काफी सहुलियत होगी। घाट निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के पहल का सराहना किया है। सकलडीहा में शारदीय नवरात्र में नौ दिवसीय दुर्गा माता की झांकी के साथ रामलीला का आयोजन होता है। इसके अलावा डाला छठ महापर्व पर सकलडीहा सहित आसपास गांव की हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं का तीन दिवसीय पूजा अर्चना का कार्यक्रम होता है। जिवित्पुत्रिका व्रत से लेकर...