चंदौली, जुलाई 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला प्रशासन की ओर से बरसात को देखते हुए नालों से लेकर सीवर पाइप लाइन को साफ सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति हो रही है। सोमवार को सुबह हुई हल्की बारिश से सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग नागेपुर, सीओ आफिस, मंदिर मार्ग, शम्मो माता मंदिर मार्ग से लेकर हाइवे मार्ग पर जल भरॉव की स्थित उत्पन्न होने से लोग परेशान रहे। व्यापारी से लेकर आने जाने वाले राहगीर और अधिवक्ताओं को काफी समस्या हुई। इसके बाद भी तहसील प्रशासन से लेकर पंचायत विभाग अनजान बने हुए है।कस्बावासियों का आरोप है कि हाइवे सड़क निर्माण के दौरान दोनो तरफ नाला बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: स्कूल से लेकर मंदिर मार्ग तक गंदगी का अंबार डाकघर के समीप सड़क के नीचे पुलिया बनी हु...