चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहाविकास खंड सभागार में बुधवार को बीडीओ विजय कुमार की अध्यक्षता में सचिव, टीए और रोजगार सेवकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक आगामी 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1298 पौधे लगाए जाएंगे। विकास खंड में कुल 1,34,963 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि पौधे लगाते समय जीरो टैगिंग सुनिश्चित की जाए। बीडीओ ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया ताकि लगाए गए पौधे जीवित रह सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की मंशा के अनुरूप है, क्योंकि पौधे पर्यावरण और जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 71 लाख पौधों से इस बार बढ़ाएंगे हरियाली बीडीओ ने सभी अधिकारियों को तैयारियों में किस...