Chandauli News: सकलडीहा पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज का खेल मैदान जलमग्न
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में रुक रुककर हो रही बारिश के कारण सकलडीहा में तहसील से लेकर सीओ कार्यालय सहित शिक्षण संस्थान जलमग्न हो गया है। हाल यह है कि पांच दिन बीतने के बाद भी पानी निकासी का इंतजाम तहसील प्रशासन नहीं कर पाया है। बरसात का पानी कालेज परिसर से लेकर कक्षाओं, खेल मैदान और घरों एवं खेतों में भरा है। ईंजन और टुल्लू लगाकर पानी निकालने के लिये ग्रामीण और दुकानदार परेशान है। कई दिन से पानी भरने के कारण उसमें से अब दुर्गंध आने लगी है और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सताने लगी है। बारिश के कारण सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान और मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। शिक्षकों और छात्रों को आने जाने में असुविधा हो रही है। एलटी कॉलेज में बीते कई दिनों से पठन पाठन बाधित है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गेट से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.