चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: सकलडीहा। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने गृह नगर के दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और युवाओं को सकलडीहा को जल्द नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने तेंदुईपुर काली मंदिर और टिमिलपुर प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा कर दुर्गा पूजा सेवा समिति से बंद पड़ी रामलीला और रावण दहन को अगले साल से फिर शुरू कराने की अपील की। उन्होंने मंदिर घाटों के सुंदरीकरण की सराहना की, वहीं सरोवर में गंदगी पर नाराजगी जताई। वही मंत्री ने कोतवाली गली, राजशाही मार्केट, आजाद मार्केट, पदुमनाथपुर और कुचमन पंडालों में भी दर्शन किया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सकलडीहा सरोवर में सफाई व पानी के अभाव में मूर्ति विसर्जन की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...