Chandauli News: सकरात्मक विचार और व्यवहार से जीवन होगा तनावमुक्त
चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरूवार को मनोविज्ञान विभाग एवं मैत्री बोध परिवार के संयुक्त तत्वावधान में तनाव प्रबंधन, योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक चेतना पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने जीवन शैली में हो रहे परिवर्तन पर सकरात्मक सोच से खुशहाल जीवन जीने की शैली पर चर्चा किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमृतपाल सोढ़ी ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव से पूरी तरह बच पाना कठिन हो सकता है। लेकिन अपनी सोच, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तनाव केवल मानसिक स्थिति को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका प्रभाव व्यक्ति की कार्यक्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता और पारस्परिक संबंधों पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.