Chandauli News: संस्था की ओर से स्कूल के कक्ष का कराया जाएगा निर्माण
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर स्थित राम जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिले की श्री सेवा सामाजिक संस्था की ओर से नया कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए संस्था के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सतीश जिंदल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर का जायजा लिया। साथ ही बच्चों की संख्या और कक्षाओं की आवश्यकता के बाबत विद्यालय प्रबंधन से जानकारी ली। संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। संस्था अनाथ, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रतिमाह राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक सामग्री में भी सहयोग करती है। कहा कि कोरोना काल में गठित संस्था पूर्वांचल में जनसेवा के अनेक कार्य कर चुकी है। बताया कि इससे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.