चंदौली, अक्टूबर 15 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में पिछले चार वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने से अल्ट्रासाउंड जांच मशीन शोपीस बनी हुई है। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मनमानी धन उगाही का असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है। जबकि बेहतर स्वास्थ्स सेवाओं के लिए शासन स्तर से तमाम जतन किए जा रहे हैं, इसके बाद भी अब तक रेडियोलाजिस्ट को तैनात नहीं किया जा सका है। पहाड़ी और जंगल क्षेत्र के आमजन के अलावा जंगल में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी अस्पताल में जांच की सस्ती सुविधा सुलभ हो इसके लिए प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय का दर्जा दिया। जहां...