Chandauli News: संपर्क मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों का भूख हड़ताल
चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: इलिया। हिन्दुस्तान संवाद बेन धरौली मार्ग से रोहाखी गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। इसको लेकर परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में ही धरने पर बैठकर भूखहड़ताल शुरू कर दिया। इस दौरान मार्ग निर्माण की मांग किया। ग्रामीणों का कहना है कि संपर्क मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसपर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चल पाता है। जिससे राहगीरों के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस मौके पर ग्रामीण छोटू सिंह, धीरज पांडेय, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.