Chandauli News: संदिग्ध हलत में कमरे में मृत मिली विवाहिता
चंदौली, अगस्त 29 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना क्षेत्र के कवलपुरवा गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। घटना के समय मृतका का पति धर्मेंद्र द्विवेदी सोनभद्र जिले में अपनी बहन के घर गया हुआ था। पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर वह शनिवार सुबह घर लौटा। इसके बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही इलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कवलपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र द्विवेदी की 32 वर्षीय पत्नी मधु द्विवेदी शनिवार सुबह अपने कमरे में मृत मिली। परिजनों के अनुसार सुबह जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो मधु म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.