चंदौली, अक्टूबर 26 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत वीडीए कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रह रही 58 वर्षीय महिला का रविवार की सुबह सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो शव बुरी तरह सड़ चुका था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: संदिग्ध परिस्थिति में सड़ा गला महिला का शव मिलने से मचा हड़कंपमहिला के जीवन से जुड़ी जानकारी रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले कंपनी में 58 वर्षीय सत्यभामा श्रीवास्तव काम करती थीं और वीडीए कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहती थीं। पड़ोसियों के अनुसार उन्हें आखिरी बार 20 अक्तूबर को देखा गया था, उसके बाद वह नजर नही...