चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार की सुबह 32 वर्षीय युवक का करकट के घर में लटकता शव मिलने पर हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 32 वर्षीय अवधेश निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद की बच्चों सहित बीते दिनों मायका चली गई। घर पर युवक अकेला था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। परिजन जब घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के अनुसार अवधेश मजदूरी का काम करता था। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद स...