चंदौली, अगस्त 16 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया स्थित किराए के मकान में रह रहे दंपति बीते शनिवार को संदिग्धावस्था में अचेत पाए गए। हालांकि जांच के दौरान पत्नी की मौत हो चुकी थी। जबकि पति बेहोशी हालत में था। जिसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के कुतलूपुर सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय आकाश और उसकी पत्नी 18 वर्षीया रानी कटरिया स्थित सुरेंद्र सिंह के मकान में कुछ दिन से किराए पर रह रहे थे। दोनों कटरिया में सड़क किनारे ठेला पर नाश्ता बनाकर बेचने का काम करते थे। बीते गुरुवार की रात दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह तक जब दोनों का पता नहीं चल...