Chandauli News: श्रीराम लीला के मंचन पर श्रद्धालु दिखे भाव विभोर
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में आयोजित रामलीला में बीते मंगलवार की रात भगवान श्रीराम के जन्म, बाल्यकाल की शिक्षा और शिकार प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला की शुरुआत भगवान के जन्म प्रसंग से हुई। अयोध्या में राजा दशरथ के घर चारों भाइयों के जन्म का दृश्य आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। इसके बाद श्रीराम और उनके भाइयों की शिक्षा-दीक्षा का प्रसंग प्रस्तुत हुआ। गुरुजनों से शिक्षा प्राप्त करते श्रीराम के अनुशासन, विनम्रता, आज्ञाकारिता और संस्कारों को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से दिखाया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: श्रीराम के जन्म पर जयकारों से गूंजा पक्का घाट दर्शकों को आदर्श चरित्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.