चंदौली, नवम्बर 24 -- Chandauli News: नियामताबाद। क्षेत्र के बौरी ग्राम सभा में चल रहे संगीतमय नवदिवसीय श्रीराम कथा में मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी की मधुर वाणी में रामकथा सुनने का सुवर्ण योग क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। सातवें दिन की रामकथा में श्रीराम वनवास और केवट संवाद की कथा का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा वाचिका ने कहा भगवान राम मर्यादा स्थापित करने को मानव शरीर में अवतरित हुए। पिता की आज्ञा पर वह वन चले गए। भगवान राम वन जाने के लिए गंगा घाट पर खड़े होकर केवट से नाव लाने को कहते हैं, लेकिन केवट मना कर देता है और पहले पैर पखारने की बात कहता है। केवट भगवान का पैर धुले बिना नाव में बैठाने को तैयार नहीं होता है। राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनकर श्रोता आनंदित हो गए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श समाज में आज भी कायम...