चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए श्रीराम कथा का इतना बड़ा आयोजन होना बहुत ही अच्छी बात है। यह देश की एकता के लिए बहुत अच्छा संदेश है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ऐसे धार्मिक आयोजनों का होना बेहद जरूरी है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को धानापुर स्थित दशमी पोखरे पर चल रही श्रीराम कथा में दोपहर बाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था हैं। प्रभु श्रीराम कथा से भारतीय संस्कृति और संस्कार को मजबूती मिलती है। वहीं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कथा में उमड़ा यह विशाल जनसैलाब सनातन धर्म को मजबूती देने में बड़ा योगदान दे रहा है। इतना बड़ा ...