Chandauli News: शौचालय का गड्ढा खोदते समय दीवार गिरी, युवक की मौत, एक घायल
चंदौली, नवम्बर 1 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के औरैयां गांव में शनिवार की शाम शौचालय का गड्ढा खोदते समय अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए एक युवक को वाराणसी ट्रामा केंद्र भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गांव निवासी रामप्यारे राम के घर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। शनिवार की शाम रामप्यारे और पड़ोसी विमल उर्फ धर्मेद्र राम गड्ढे के अंदर काम कर रहे थे, जबकि रामप्यारे का पुत्र सतीश ऊपर खड़ा था। देर शाम करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका था। इसी दौरान बगल की कच्ची-पक्की ईंट की दीवार अचानक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पड़ी। दीवार गिरने की तेज आवाज सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.