Chandauli News: शोपीस बना पुलिस बूथ, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहा है सवाल
चंदौली, सितम्बर 6 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के सबसे पिछड़े हुए वनांचल पर्वतीय क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था जिला पंचायत चन्दौली की ओर से क्षेत्र के केसार-बैरगाढ़ चौराहा पर स्थापित कराया गया पुलिस बूथ शोपीस बना हुआ है। पुलिस बूथ घास फूंस झाड. झंखाड़ से अट पट गया है। बूथ पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी कभी नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया पुलिस बूथ का उपयोग नहीं हो पा रहा है। पुलिस बूथ की स्थापना को लेकर के लोगो को उम्मीद थी कि यहां पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती होगी। जिससे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षा का एहसास होगा। साथ ही किसी भी विवाद, दुर्घटना अथवा आपराधिक घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.