Chandauli News: शैक्षिक भ्रमण पर भेजे गए दिव्यांग बच्चे
चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। समेकित शिक्षा के तहत शनिवार को क्षेत्र के करीब एक दर्जन दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान और नई जानकारियों से परिचित कराना है। शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पराग दुग्ध फैक्ट्री और पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री में ले जाकर के दूध और बिस्कुट बनाने की प्रक्रिया को दिखलाया जाएगा। साथ ही फैक्ट्री में होने वाले कार्यों और उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन में होने वाले कार्यों को समझने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: दिव्यांग बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने को कराया शैक्षणि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.