चंदौली, नवम्बर 21 -- Chandauli News: सैयदराजा। नगर के पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी ले जाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्थान परिसर में पहुंचने पर वैज्ञानिकों ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की सब्जियों जैसे टमाटर, बैंगन, भिंडी, पालक, गाजर, राजमा इत्यादि की उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अच्छी गुणवत्ता वाले सब्जियों के बीज तैयार करने, रोग एवं कीट नियंत्रण, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस, ड्रिप सिंचाई, संरक्षित खेती, जैविक खेती इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा पौधों के ग्राफ्टिंग, बडिंग, हाइड्रोपोनिक्स जैसे वैज्ञानिक तरीके से विक...