चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में दूध और दूध से बने उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। मिठाइयों की खपत बढ़ने के साथ ही बाजार में दूध की मांग भी बढ़ जाती है। वहीं, मांग के मुकाबले उत्पादन और आपूर्ति में अंतर होने से मिलावट का खेल बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन जाता है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पाउडर से तैयार छेना और खोवा की बिक रही है मिठाईजिले में दूध की मांग और उत्पादन का अंतर पशुपालन और डेयरी से जुड़े जानकारों के अनुसार जिले में आबादी के हिसाब से प्रति व्यक्ति पांच सौ ग्राम रोजाना दूध की जरूरत होती है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले के आबादी 19 लाख, 57 हजार से अधिक थी। वर्त...