चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्माणाधीन एकीकृत कोर्ट परिसर में बुधवार को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण श्रमिकों से सीधा संवाद किया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 150 श्रमिकों का शुगर, बीपी और आंखों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। श्रम विभाग ने 45 निर्माण श्रमिकों का नया पंजीकरण एवं ई-श्रम कार्ड बनाया। कन्या विवाह सहायता योजना के 6 और संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के 4 लाभार्थी श्रमिकों को कुल चार लाख की स्वीकृति प्रमाण-पत्र बांटे गए। यह भी पढ़ें- Hapur News: श्रमिकों के ...