चंदौली, अगस्त 26 -- Chandauli News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के बड़ागांव स्थित सम्मे माता मंदिर परिसर में भगवान शिव के शिवलिंग स्थापना के अवसर पर मंगलवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोगों ने एक साथ सहभोज में शामिल होकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर परिवार और समाज के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सावन के पावन माह में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय रहा। शिवलिंग स्थापना के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर व्यवस्थापक ऋषि निषाद ने कहा कि धार्मिक आयोजनों क...