Chandauli News: शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी से करे निर्वहन:बीईओ
चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा के खंड शिक्षाधिकारी अवधेश राय के 31 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद से पद खाली चल रहा था। उनके बाद मंगलवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ बच्चों और शिक्षकों की नियमित उपस्थित पर उनका फोकस होगा। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि शिक्षक ही समाज का मार्ग दर्शक होता है। बच्चे भारत के भविष्य है। शिक्षक समय से स्कूल में उपस्थित होकर बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराएं। इससे पहले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को माला पहनाकर स्वागत करते हुए शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर बीईओ ने शिक्षकों को निष्ठा के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.