Chandauli News: शिक्षकों की समस्या के लिए सदैव करते रहे संघर्ष कैलाश प्रसाद
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) चकिया पर गुरुवार को दिवंगत शिक्षक नेता कैलाश प्रसाद की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। शिक्षकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए पांच बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि कैलाश प्रसाद ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और शिक्षकों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले लोकप्रिय शिक्षक नेता थे। उनके निधन से न केवल विकासखंड चकिया बल्कि पूरे जिले के बेसिक शिक्षा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए शिक्षकों ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी और उनके जैसा नेतृत्व मिलना कठिन है। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने पूर्व महामंत्री व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.