चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक बीते 14 वर्षों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रविवार को सकलडीहा विकास खंड के सेवखर खुर्द गांव में अनुदेशकों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठकर विरोध जताया और शिक्षकों की तरह नियमित करने की मांग उठाई। अनुदेशकों ने आरोप लगाया कि सरकार से लंबे समय से नियमित करने की गुहार लगाई जा रही है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय से भी निर्देश जारी है, फिर भी अनुदेशकों से शिक्षकों के समान काम लेने के बावजूद समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि शोषण कर उनके विधिक एवं मौलिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अनुदेशकों ने सीएम से मांगा बारह माह का वेतन सरकार के तीनों अंगों से लगातार गुहार लगान...