Chandauli News: शिकायतों के निपटारे में न करें लापरवाही
चंदौली, नवम्बर 5 -- Chandauli News: चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई की गई। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। चेताया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को प्रभारी डीएम के समक्ष रखा। इसमें राजस्व, विद्युत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। प्रभारी डीएम ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया।उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.