Chandauli News: शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया पुलिस ने टायर चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से टायर बेचकर मिले दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपित पर चंदौली और मिर्जापुर में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार बीते 23 अगस्त को वार्ड नंबर-5 निर्भयदास निवासी महताब खां ने तहरीर दी थी कि 20 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर के बाहर रखे पांच पुराने ट्रक टायर चोरी कर ले गए। कोतवाल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को बोदरेकला नहर के पास से शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव निवासी शहनवाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। कोतवाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ चकिया, शहाबगंज और मिर्जापुर के अहरौरा व अदलहाट थानों में सात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.