Chandauli News: शातिर चोर के पास पांच मोबाइल बरामद
चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस में बुधवार की शाम चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को रेवसा रिंग रोड के समीप गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रेवसा रिंग रोड के समीप सर्विस लेन पर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा। जिसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सभी मोबाइलों के चोरी का होने की बात स्वीकार की। जिन्हें वह गोधना चौराहा सहित अन्य जगहों से चुराया था। सभी मोबाइलों को बिहार में बेचने के लिए वह वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी वार्ड नंबर 5 बिछड़ी निवासी कुंदन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुट गई। टीम में एसआई अमित कुमार सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.