Chandauli News: शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया वारावफात
चंदौली, अगस्त 27 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को ईद-उल-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। सुबह से ही सकलडीहा कस्बे और आसपास के गांवों में त्योहार को लेकर तैयारियां देखी गईं। मुस्लिम बहुल इलाकों को आकर्षक लाइटों और हरे रंग के झंडों से सजाया गया था। दोपहर में विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग इस्लामिक झंडे लेकर सरकार की आमद मरहबा और या नबी या नबी के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Simdega News: परचम और निशान के साथ निकला जुलूस-ए- मुहम्मदीजुलूस के दौरान किए गए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.