Chandauli News: शहीदों की प्रतिमा और प्रवेश द्वार की मांग
चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: धानापुर। कस्बा स्थित माया मंगलम में रविवार को प्रजापति समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा दक्ष प्रजापति और डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, सामाजिक उत्थान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने धानापुर थाना कांड में शहीद हुए पुरुषोत्तम प्रजापति निवासी गुरेहूं और रामआधार प्रजापति निवासी इनायतपुर की स्मृति में प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई। साथ ही दोनों शहीदों के गांवों में सम्मान में प्रवेश द्वार बनवाने की मांग भी रखी। विधायक सुशील सिंह ने संबोधन में आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले दोनों शहीदों की प्रतिमाओं का श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.