चंदौली, अगस्त 24 -- Chandauli News: धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव में सोमवार को एनसीसी (सीनियर डिवीजन) की भर्ती 91 यूपी एनसीसी बटालियन मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल सुखवीर पुनिया की देखरेख में सुबह 7 बजे से शुरू हुई।

भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती के तौर तरीकों के अनुसार छात्र छात्राओं की लम्बाई, दौड़, पुस-अप, सीट-अप एवं मेडिकल के बाद लिखित परीक्षा हुई। जिसका परिणाम बाद में घोषित किया जायेगा। भर्ती में छात्र- छात्राओं की काफी भीड़ तो थी ही, बाहर अभिभावक भी बड़ी संख्या में आये थे। छात्र छात्राओं में जहां उत्साह और दमखम के साथ मेहनत दिखाई दिया। वहीं चयन को लेकर हो रही सख्ती का डर भी साफ दिखा। भर्ती में 80 छात्राएं (20 सीट) तथा 177 छात्रों (50 सीट) ने भाग लिया।

एनसीसी का उद्देश्य कर्नल सुखवीर पुनिया ने ...