चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज ब्लाक परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। धूमधाम से आयोजित शादी में कुल 34 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। जिनमें 33जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया गया। जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह इस्लामी परंपरा के अनुसार पढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना के माध्यम से सरकार सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है। उन्होंने सभी नवदंपतियों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। पूर...