चंदौली, अगस्त 10 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी 24 वर्षीय प्रवेश कुमार का शव गंगा नदी किनारे मिलने के बाद रविवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल है। इस दौरान रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर शव रखकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। कुरहना गांव के रहने वाले प्रवेश कुमार गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध में था। बीते पांच अगस्त को वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने अलीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीते शनिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के सामने गंगा नदी ...