चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: शराब के साथ तीन गिरफ्तार पीडीडीयू नगर। मुगलसराय पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाली दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 34 लीटर शराब बरामद हुई। इस दौरान सुभाष पार्क के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैलाशपुरी की ओर से आ रहे मोहन पासवान और उसकी पत्नी मीरा देवी निवासी बलथुआ, सासाराम, रोहतास, बिहार को पकड़ा। उनके पास से 19 लीटर शराब मिली। दूसरी घटना में परमार कटरा में गश्त के दौरान सिर पर गठ्ठर लेकर जा रही सुनीता देवी पत्नी राम अशीष राम, निवासी डालमियानगर, रोहतास, बिहार को पकड़ा गया। इसके पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...