Chandauli News: शराब के नशे में दो युवकों ने पुलिस बूथ को किया क्षतिग्रस्त
चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर सोमवार की शाम शराब के नशे में दो युवकों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। नशे में धुत दो युवक आपस में विवाद करते हुए पुलिस बूथ पर पहुंच गए और जनरेटर के लोहे के हैंडल से बूथ की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़कर जलीलपुर चौकी लेकर पहुंचे। जहां इनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है।पड़ाव से गोधना तक सिक्सलेन सड़क निर्माण के दौरान पड़ाव चौराहे पर पिछले साल पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस बूथ का निर्माण कराया गया था, जिसमें खिड़की, दरवाजा और टाइल्स लगाई गई थीं। कुछ दिन पूर्व अराजक तत्वों ने दरवाजे और उसमें लगे शीशे को तोड़ दिया था। वही सोमवार की शाम ऑटो चालक विकास और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.