चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया मोड़ के पास मंगलवार की देर रात शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रिंस उर्फ बाली ने अपने ही दोस्त रामदास पर शराब की खाली बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रामदास के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुंडेहरा गांव निवासी रामदास और फुटिया गांव निवासी प्रिंस उर्फ बाली दोनों दोस्त हैं। दोनों मंगलवार देर रात सैयदराजा से रामलीला देखकर बाइक से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर फुटिया मोड़ के पास एक दुकान पर रुकने के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। एक साथी के मौके से अचानक...