चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर स्थित देसी शराब की दुकान में छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात करीब 1.20 लाख रुपये नगद समेत अन्य सामान उड़ा दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। दुकान के सेल्समैन ने तत्काल घटना से दुकान स्वामी को अवगत कराया। इसके बाद डायल 112 के जरिए पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने के साथ ही अन्य कार्रवाई में जुट गई। उधर कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। नगर के वार्ड नंबर 15 गांधी नगर निवासी अभिषेक जायसवाल की माता के नाम से देसी शराब की दुकान गंगा रोड स्थित किदवई नगर में सर्विस रोड से सटे संचालित होती है। प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात दुकान बंद ...