चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की इलिया शाखा की ओर से 25 अक्टूबर को रामजानकी मंदिर परिसर में पूजन और भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे शुरू होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजन के बाद दीपयज्ञ कराया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि दीपयज्ञ के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शरद पूर्णिमा पर नागा बाबा धाम में लगेगा तीन दिवसीय मेला आयोजन प्र...