Chandauli News: शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत
चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर नगर के वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर में दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर 52 वर्षीय पखंडू चौहान की शनिवार की सुबह मौत हो गई। शमशेर नगर निवासी मृतक पखंडू की किराना की दुकान है। शनिवार की सुबह दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जानकारी होने पर आग बुझा रहे थे। आग बुझाने के बाद दुकानदार अपनी दुकान के शटर को बंद कर रहा था। इसी दौरान शटर में प्रवाहित हो रहे है करंट की चपेट में आकर पखंडू की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: दुकान के शटर में उतरे करंट बंदर की मौत मौके पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.