चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर। कैलाशपुरी स्थित बिजली ट्रांसफार्मर पर बीते रविवार की देर रात एक बजे व्रजपात होने पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, जिससे आसपास के लगभग एक हजार लोग प्रभावित रहे। वही भीषण गर्मी के दौरान इनवर्टर भी जवाब दे गया। इससे मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे। बिजली गुल होने से क्षेत्र के बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संस्थानों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। इसके सोमवार को बैंकों में दिनभर लेन-देन ठप रहा। बिजली संकट के कारण लाखों रुपये के कारोबार पर भी असर पड़ा। विभागीय कर्मचारी काफी प्रयास के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...